राम सबके हैं, राम सबमें हैं- प्रधानमंत्री मोदी

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आस्था में राम हैं, भारत के आदर्शों में राम हैं. भारत की दिव्यता में राम हैं, भारत के दर्शन में राम हैं. मोदी ने कहा कि तुलसी के राम सगुण राम हैं, तो नानक और कबीर के राम निर्गुण राम हैं. भगवान बुद्ध भी राम से जुड़े हैं तो सदियों से ये अयोध्या नगरी जैन धर्म की आस्था का केंद्र भी रही है. राम की यही सर्वव्यापकता भारत की विविधता में एकता का जीवन चरित्र है.

पीएम मोदी ने कहा कि राम समय, स्थान और परिस्थितियों के हिसाब से बोलते हैं, सोचते हैं, करते हैं. राम हमें समय के साथ बढ़ना सिखाते हैं, चलना सिखाते हैं. राम परिवर्तन के पक्षधर हैं, राम आधुनिकता के पक्षधर हैं. उनकी इन्हीं प्रेरणाओं के साथ, श्रीराम के आदर्शों के साथ भारत आज आगे बढ़ रहा है. 'प्रभु श्रीराम ने हमें कर्तव्यपालन की सीख दी है, अपने कर्तव्यों को कैसे निभाएं इसकी सीख दी है. उन्होंने हमें विरोध से निकलकर, बोध और शोध का मार्ग दिखाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम के संदेश को दुनिया के सामने रखा. उन्होंने कहा कि राम समय, स्थान और परिस्थितियों के हिसाब से बोलते हैं, सोचते हैं, करते हैं. राम हमें समय के साथ बढ़ना सिखाते हैं, चलना सिखाते हैं. राम परिवर्तन के पक्षधर हैं, राम आधुनिकता के पक्षधर हैं. उनकी इन्हीं प्रेरणाओं के साथ, श्रीराम के आदर्शों के साथ भारत आज आगे बढ़ रहा है.